BMW M440i Convertible : लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपनी M परफॉर्मेंस लाइनअप को और मजबूत करते हुए नई BMW M440i कन्वर्टिबल को लॉन्च कर दिया है। यह एक प्रीमियम ड्रॉप-टॉप (Convertible) कार है।
पढ़ें :- TVS iQube MillionR : टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
वहीं इसकी शुरुआती कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.09 करोड़ रुपये रखी गई है। यह मॉडल लग्जरी और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करता है।
डिजाइन और एक्सटीरियर
BMW M440i कन्वर्टिबल 4 सीरीज़ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और इसमें Fabric Soft-Top Roof दिया गया है, जिसे सिर्फ 18 सेकंड में खोला या बंद किया जा सकता है, वह भी 50 किमी/घंटा की स्पीड तक ।
बूट-लिड स्पॉइलर
डिजाइन की बात करें, तो इसमें स्लिम LED हेडलैंप्स, बड़ा किडनी ग्रिल और एग्रेसिव फ्रंट एयर इंटेक्स मिलते हैं। साइड प्रोफाइल में 19-इंच अलॉय व्हील्स, M बैजिंग और wind deflector दिया गया है, जबकि पीछे की ओर LED टेललैंप्स, स्पोर्टी डिफ्यूजर और बूट-लिड स्पॉइलर मिलता है।
कलर ऑप्शन्स
यह कार कई अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन्स जैसेब्लैक सैफ़ायर, मिनरल व्हाइट, पोर्टिमाओ ब्लू, आर्कटिक रेस ब्लू, ब्रुकलिन ग्रे, केप यॉर्क ग्रीन और Fire Red में उपलब्ध है।
पढ़ें :- Komaki Ultra : सिटी ड्राइव के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें रेंज कीमत और बूट स्पेस
इंटीरियर और फीचर्स
कार के अंदर प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर केबिन मिलता है। इसमें 4-सीटर लेआउट दिया गया है।
इंफोटेनमेंट सिस्टम
जिसमें 14.9-इंच का कर्व्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और Fully Digital Instrument Cluster शामिल है। इसके अलावा, हेड्स-अप डिस्प्ले, मेमोरी फंक्शन के साथ Powered Sports Seats, एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और 12-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
साथ ही ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
इंजन
BMW M440i Convertible में 3.0-लीटर इनलाइन 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 374hp और 500Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और BMW के xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है। परफॉर्मेंस की बात करें, तो यह कार सिर्फ 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है।