BMW X3 30 xDrive : लग्जरी बीएमडब्ल्यू एक्स3 30 एक्सड्राइव भारत में लॉन्च हो गई। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो कंपनी ने BMW X3 30 xDrive M Sport Pro को भारत में 74.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है।
पढ़ें :- Suzuki Hydrogen Swift : सुज़ुकी ने दिखाई हाइड्रोजन स्विफ़्ट की झलक , जानें लॉन्च को लेकर क्या है प्लान?
पावरफुल वेरियंट
यह मौजूदा X3 लाइनअप का सबसे पावरफुल वेरिएंट है और बाकी वेरिएंट्स से ऊपर पोजिशन किया गया है।
बुकिंग शुरू
कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। आइए जानते हैं डिटेल्स में इस मॉडल के बारे में।
कलर ऑप्शन
बीएमडब्ल्यू एक्स3 30 एक्सड्राइव पांच कलर्स में लॉन्च हुआ है, जिसमें ब्रुकलिन ग्रे मेटैलिक, ड्यून ग्रे मेटैलिक, अल्पाइन व्हाइट, इंडिविजुअल टैंज़ानाइट ब्लू और Black Sapphire Metallic शामिल हैं।
दमदार इंजन
नई बीएमडब्ल्यू एक्स3 30 एक्सड्राइव में 2.0 लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है। यह सेटअप 258 hp की ताकत और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
पढ़ें :- Hyundai Creta Discount : हुंडई क्रेटा के वेरिएंट्स मिल रहा भारी डिस्काउंट , जानें मॉडल और कीमत
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
इसमें 8-स्पीड Steptronic ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है, जो BMW के xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के जरिए चारों पहियों तक पावर पहुंचाता है। कंपनी का दावा है कि यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ सकती है। वहीं, इसकी माइलेज 14.61 किमी/लीटर बताई गई है।
फीचर्स
इस SUV का केबिन काफी प्रीमियम और मॉडर्न डिजाइन के साथ आता है। इसमें BMW Curved Display दिया गया है, जिसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.9 इंच का कंट्रोल डिस्प्ले शामिल है।
कस्टमाइजेबल एंबियंट लाइटिंग
इसके , इसमें BMW Interaction Bar, कस्टमाइजेबल एंबियंट लाइटिंग और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्पोर्ट सीट्स Veganza लेदर से बनी हैं, जिनमें वेंटिलेशन और लंबर सपोर्ट की सुविधा है। कम्फर्ट के लिए पैनोरमिक सनरूफ, रियर सनब्लाइंड्स, Harman Kardon साउंड सिस्टम और Travel & Comfort System जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के मामले में भी यह SUV काफी एडवांस है. इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance Systems), 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कई एयरबैग्स दिए गए हैं।