Boat accident in Central African Republic : मध्य अफ़्रीकी गणराज्य में खचाखच लोगों को ले जा रही एक नौका के पलट जाने से कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को जब नैका डूबी तो उसमें सवार 300 लोगों में से अधिकांश लोग अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। यह हादसा राजधानी बांगुई के पास मपोको नदी पर हुआ। नाव के पलटने का कारण क्षमता से अधिक लोगों का नाव पर सवार होना बताया गया है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
खबरों के अनुसार, जिमासे ने शनिवार को स्थानीय रेडियो स्टेशन गुइरा से कहा कि हम अबतक 58 शवों को निकालने में सफल रहे हैं और हमें अभी तक पानी में डूबे कुल लोगों की संख्या नहीं पता है। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान जारी है।