Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. boAt का Nirvana Eutopia हेडफोन लॉन्च; हेड ट्रैकिंग 3D ऑडियो फीचर से मजा होगा दोगुना

boAt का Nirvana Eutopia हेडफोन लॉन्च; हेड ट्रैकिंग 3D ऑडियो फीचर से मजा होगा दोगुना

By Abhimanyu 
Updated Date

Nirvana Eutopia Headphones : बोट (boAt) ने भारत में अपने एक जबर्दस्त हेडफोन को लॉन्च कर दिया है, कंपनी के नए डिवाइस Nirvana Eutopia में हेड ट्रैकिंग 3D ऑडियो और Spatial साउंड फीचर मिलता है। इस हेडफोन में स्पैटियल ऑडियो टेक्नोलॉजी का उपयोग करके 3डी एक्सेलेरोमीटर और जाइरोस्कोप को इंटीग्रेट किया गया है। इसको प्रीमिया ब्लैक और प्रीमिया व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

Nirvana Eutopia के स्पेसिफिकेशन्स बात करें तो boAt के नए हेडफोन्स में 40mm के डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं जो उन्नत 3D स्पैटियल ऑडियो सुनिश्चित करते हैं। कंपनी का दावा है कि हेडफोन आपके सिर के मूवमेंट के हिसाब से ऑडियो को एडजस्ट करने में सक्षम हैं। यानी डायरेक्शन बदलने पर ऑडियो ऑटोमेटिकली एडजस्ट हो जाता है। इसमें इमर्सिव ऑडियो के लिए कई और फीचर्स भीदिये गए हैं।

नए हेडफोन्स को 20 घंटे का बैकअप देने वाली बैटरी के साथ पेश किया गया है। लेकिन हेड ट्रैक स्पैटियल मोड में इन्हें 15 घंटे तक यूज किया जा सकता है। कंपनी ने इस डिवाइस में सीमलैड ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए ब्लूटूथ v5.2 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। हेडफोन्स के 10 मिनट की क्विक चार्जिंग में 90 मिनट चलने का दावा किया गया हैं। वायरलेस हेडफोन इंस्टेंट वॉयस असिस्टेंट गूगल और Siri सपोर्ट के साथ आते हैं। इनमें एक टाइप सी पोर्ट मिलता है।

boAt ने अपने नए हेडफोन की भारत में शुरुआती कीमत 3,999 रुपये रखी है। हेडफ़ोन को कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और अमेज़न के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
Advertisement