Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bochahan Fire Incident: मुजफ्फरपुर के बोचहां में भीषण आग से दो दुकानें जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान

Bochahan Fire Incident: मुजफ्फरपुर के बोचहां में भीषण आग से दो दुकानें जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान

By Sushil Sah 
Updated Date

बोचहां (मुजफ्फरपुर): मुजफ्फरपुर-दरभंगा पुरानी सड़क किनारे स्थित मझौली पुरानी चौक पर आज, रविवार दोपहर (7 जून 2026) भीषण आग लग गई। इस आग से दो व्यावसायिक प्रतिष्ठान जलकर राख हो गए। इस घटना में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हांलाकि, स्थानीय लोगों, पुलिस और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

अचानक उठा धुएं का गुबार

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, रविवार दोपहर करीब एक दुकान से अचानक धुएं का तेज गुबार उठने लगा और तेज हवाओं के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने पास की दूसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर मौके पर मौजूद लोगों और दुकानदारों के बीच भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाना शुरू किया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही बोचहां थाना पुलिस और अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। तत्परता से की गई कार्रवाई के कारण आग को फैलने से रोक दिया गया, जिससे बाजार की अन्य दुकानें सुरक्षित बच गई। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी
Advertisement