Bollywood actor Harshvardhan Rane gift : बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे को गिफ्ट में मिली 3.5 करोड़ की डिफेंडर की चर्चा सब तरफ हो रही है। हाल ही में प्रोड्यूसर दीपक मुकुट से तोहफे में हर्षवर्धन राणे को गिफ्ट में एक शानदार रेंज रोवर कार मिली है, उन्होंने उनसे अपनी 2016 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के सीक्वल के लिए एक खास गुजारिश की है।
पढ़ें :- जानें कौन हैं सुशोभन सोनू राय? ऑन-स्क्रीन भूमिकाओं के पीछे का व्यक्ति
इंस्टाग्राम पर हर्षवर्धन ने अपनी बात पर कायम रहने के लिए दीपक मुकुट की तारीफ की। उन्होंने इच्छा जताई कि अगले महीने अपने जन्मदिन पर, वे फैंस के साथ प्रोड्यूसर के ऑफिस जाएंगे और उनसे ‘सनम तेरी कसम 2’ के लिए मंजूरी मांगेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट और डायरेक्टर का चुनाव भी दीपक मुकुट ही कर सकते हैं।
उन्होंने कार के पास खड़े होकर ली गई एक तस्वीर शेयर की और लिखा: “दीपक सर, मैंने कई वादे देखे हैं, लेकिन आप सबसे अलग हैं। आप सच में अपनी बात के पक्के इंसान हैं। सर, जैसे पिछले साल मैं आपके ऑफिस (Soham Rockstar Entertainment) के बाहर फैंस के साथ ‘सनम तेरी कसम’ को फिर से रिलीज करने की मांग कर रहा था, वैसे ही अगले महीने अपने जन्मदिन पर मैं फिर से उनके साथ आपके दरवाजे पर आऊंगा।”
“इस बार एक ही गुजारिश है: ‘सनम तेरी कसम 2’ के लिए आपकी मंजूरी। स्क्रिप्ट और डायरेक्टर आपकी पसंद के होंगे! सर, क्या आप मुझे और मेरे फैंस को जन्मदिन का यह तोहफा देंगे? (दोस्तों, चलिए @sohamrockstrent को टैग करना शुरू करते हैं)।”
‘सनम तेरी कसम’ का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है। इस फिल्म से हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। फिल्म में अनुराग सिन्हा, मनीष चौधरी, मुरली शर्मा और सुदेश बेरी भी अहम भूमिकाओं में थे।