नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (Bollywood actor Shreyas Talpade) को पिछले साल हार्ट अटैक (Heart Attack) आया था, जिसके बाद वह काफी समय तक हॉस्पिटल में भर्ती थे। एक्टर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वो ‘क्लिनिकली डेड’ हो गए थे। हालांकि अब वह ठीक हो रहे हैं, लेकिन अब एक्टर ने कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके हार्ट अटैक (Heart Attack) का ताल्लुक कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) से हो सकता है।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
लहरें रेट्रो संग बातचीत के दौरान शॉकिंग दावा करते हुए एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) ने कहा कि वो इस बात को नकार नहीं सकते कि कोरोना की वैक्सीन का उनके हार्ट अटैक (Heart Attack) से कोई ताल्लुक नहीं है। एक्टर ने कहा कि मैं महीने में सिर्फ एक-दो बार ड्रिंक करता हूं। तंबाकू नहीं खाता और कोई नशा भी नहीं करता। हां, मेरा कोलेस्ट्रॉल लेवल थोड़ा हाई था, लेकिन मुझे बताया गया था कि आज के दौर में वो बिलकुल नॉर्मल है’।
‘गोलमाल’ एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) ने कहा कि मुझे बीपी या शुगर की कोई बीमारी नहीं है, तो फिर मुझे अचानक हार्ट अटैक (Heart Attack) आने की कोई तो वजह होगी? एक्टर ने आगे बताया कि इतना ध्यान रखने के बाद जब उन्हें हार्ट अटैक आया तो इसके पीछे और कोई वजह जरूर होगी और मैं इस थेयोरी को नकार नहीं सकता।
वैक्सीन पर करना चाहते हैं रिसर्च
एक्टर ने कहा कि जब से कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) पर सवाल उठ रहे हैं। उन्हें अंदेशा हो रहा है कि उनके हार्ट अटैक (Heart Attack) के पीछे की वजह वैक्सीन हो सकती है। इन सब कारणों को ध्यान में रखते हुए एक्टर ने वैक्सीन पर अधिक रिसर्च करने की इच्छा जताई है।
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
वैक्सीन का मेरी बॉडी पर क्या असर हुआ?
कहा कि हमें नहीं मालूम कि वैक्सीन के नाम पर हमारे शरीर में क्या डाला गया है? हम सब ने तो वैक्सीन कंपनी पर भरोसा जताया था। जब तक मेरे पास कोई ठोस सबूत नहीं है कि वैक्सीन ने हमारे शरीर पर कैसा रिएक्ट किया तब तक कुछ भी कहना बेकार है। इसलिए मैं जानना चाहता हूं कि वैक्सीन का मेरी बॉडी पर क्या असर हुआ?