मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बची हैं। राय की कार टोयोटा वेलफायर (Toyota Vellfire) बुधवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बस ने ऐश्वर्या की कार को पीछे से टक्कर मारी है। हालांकि, इस हादसे में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को कोई चोट नहीं पहुंची। वहीं कार को थोड़ा-बहुत नुकसान हुआ है। फिलहाल ऐश्वर्या ने इस हादसे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
पढ़ें :- 2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले : सीएम योगी
ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस ने शुरू की जांच
बता दें कि मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।