मुंबई। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल है, जिसमें एक महिला को बंजी जंपिंग के दौरान गिरते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही (Bollywood Actress Nora Fatehi) हैं, जिनकी इस हादसे में मौत हो गई है। हालांकि, यह दावा पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि नोरा फतेही की बंजी जंपिंग (Bungee Jumping ) के दौरान गिरकर मौत हो गई, लेकिन जब इस वीडियो की गहन जांच की गई, तो पाया गया कि यह वीडियो किसी अन्य महिला का है और इसमें दिख रही महिला सुरक्षित रूप से रस्सी से बंधी हुई है। यह कोई हादसा नहीं है, बल्कि एक सामान्य बंजी जंपिंग एक्टिविटी (Bungee Jumping Activity) का वीडियो है।
नोरा फतेही पूरी तरह हैं सुरक्षित
नोरा फतेही (Nora Fatehi) की टीम या उनके किसी करीबी सूत्र ने इस तरह की किसी भी दुर्घटना की पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा, नोरा खुद भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नई पोस्ट साझा की है, जिससे साफ होता है कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।
फर्जी खबरों से बचें
पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया
यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी के बारे में इस तरह की झूठी खबर फैलाई गई हो। इंटरनेट पर इस तरह की अफवाहें तेजी से फैलती हैं और कई बार लोग बिना जांचे-परखे इन्हें सच मान लेते हैं। ऐसे में किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना बहुत जरूरी है।
नोरा फतेही (Nora Fatehi) के निधन की खबर पूरी तरह से झूठी है। वायरल वीडियो में दिख रही महिला कोई और है और वह सुरक्षित है। सोशल मीडिया पर किसी भी खबर को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें और भ्रामक अफवाहों से बचें।