Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. VIDEO-बॉलीवुड एक्ट्रेस रोशनी वालिया की मां देती हैं ऐसी सलाह, ‘पार्टी में जाओ, मजे करो, पर हमेशा प्रोटेक्शन यूज करो …’,

VIDEO-बॉलीवुड एक्ट्रेस रोशनी वालिया की मां देती हैं ऐसी सलाह, ‘पार्टी में जाओ, मजे करो, पर हमेशा प्रोटेक्शन यूज करो …’,

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रोशनी वालिया (Bollywood actress Roshni Walia) बहुत जल्द ही अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ (Film ‘Son of Sardar 2’) में नजर आएंगी। इससे पहले उन्होंने छोटे पर्दे पर खूब काम किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रोशनी वालिया (Roshni Walia) ने अपनी सक्सेस का क्रेडिट अपनी मां को दिया। साथ ही बताया कि उनकी मां कितने खुले विचारों वाली हैं। रोशनी 7 साल की थीं जब मुंबई आ गईं। उनको सिंगल मदर ने पाला है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में बात की। बताया कि वह अपनी मां के साथ काफी फ्रेंडली हैं। वह उनसे किसी भी तरह की बात कर सकती हैं।

पढ़ें :- सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरी बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं-मैं कोई एंटी नेशनल नहीं, जो होना है होगा...

मां से नहीं बोला झूठ रोशनी हॉटरफ्लाई के द मेल फेमनिस्ट पॉडकास्ट (The Male Feminist Podcast by Hotterfly) में थीं। वह बता रही थीं कि उनकी मां ने कभी सख्ती नहीं बरती। रोशनी बोलीं, मैंने अपनी मम्मी से कभी झूठ नहीं बोला है। कभी किसी लड़के से मिलने जाना हो या घर बुलाना हो। मुझे लगता है कि स्ट्रिक्ट के बच्चे ज्यादा बिगड़े होते हैं। रोशनी ने बताया कि उनके दोस्त उनकी मम्मी के साथ बहुत एंजॉय करते हैं। यहां तक कि वे उन्हें आंटी नहीं बोलते बल्कि स्वीटी बुलाते हैं।

कुछ करो पर प्रोटेक्शन यूज करो रोशनी से पूछा गया कि क्या वह 3 ऐसे उदाहरण दें कि लोगों को यकीन ही न हो कि आपने अपनी मम्मी से बोली होंगी। इस पर रोशनी ने जवाब दिया,’मेरी मां ने हमेशा हमसे कहा कि प्रोटेक्शन यूज करो। अगर कुछ भी करती हो तो प्रोटेक्शन यूज करो। भारतीय घरों में ये अभी भी नई चीज है। मेरे से ज्यादा मेरी बड़ी बहन को बोला क्योंकि मैं तो तब भी छोटी थी, अब बड़ी हो रही हूं। उसको हमेशा बोला है।’

मां बोलती हैं, पार्टी करो रोशनी ने बताया कि उनकी मां ही उन्हें बोलती हैं कि वह घर पर बहुत रहती हैं, थोड़ा बाहर जाएं। मां बोलती हैं, ‘बाहर जाओ, पार्टी करो, मजे करो। पूछती हैं, आज ड्रिंक करके नहीं आए? आज तुम लोग सोबर आए हो?’ रोशनी ने बताया कि वह पंजाबी हैं तो ये कॉमन हैं।

पढ़ें :- डॉक्टर पति की हत्या कर, शव के पास.. बेड पर लेटी रील्स देखती रही पत्नी, कर्नाटक हत्याकांड का VIDEO आया सामने

7 साल की उम्र में मिला था पहला ऐड रोशनी ने बताया कि वह जो भी हैं अपनी मां की वजह से हैं। उन्होंने फोन दिलाने के लिए अपना सोना बेचा। रोशनी बताती हैं, वह बच्चों के लिए इलाहाबाद से मुंबई शिफ्ट हो गईं। इलाहाबाद के 1000 रुपये बॉम्बे के 100 रुपये के बराबर हैं। यहां खर्चे बहुत हैं। रोशनी ने बताया कि उनके मां-बाप का तलाक हो चुका है। मां इलाहाबाद से अपनी बेटियों को लेकर मुंबई आईं और यहां उनकी लाइफ बदल गई। रोशनी एक फैमिली वैकेशन के लिए 7 साल की उम्र में मुंबई आई थीं। उन्होंने तब एक कॉमर्शियल का ऑडिशन दिया। वह इसे लेकर सीरियस नहीं थीं लेकिन सिलेक्शन हो गया।

Advertisement