Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अब सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म ‘जटाधारा’ से साउथ इंडस्ट्री कर रही हैं डेब्यू , सामने आई पहली झलक

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अब सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म ‘जटाधारा’ से साउथ इंडस्ट्री कर रही हैं डेब्यू , सामने आई पहली झलक

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड में करीब ढाई दशक बिताने के बाद सोनाक्षी सिन्हा (Bollywood Actress Sonakshi Sinha) अब साउथ सिनेमा (South Industry) का रुख कर रही हैं। वे सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म ‘जटाधारा’ (Supernatural Fantasy Thriller Film ‘Jatadhara’) से साउथ डेब्यू कर रही हैं। आज शनिवार 08 मार्च को महिला दिवस (Women’s Day) के अवसर पर फिल्म से सोनाक्षी की पहली झलक सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म का आधिकारिक एलान किया है।

पढ़ें :- Video वेनेजुएला भूकंप: 18 दिन के नवजात शिशु ने रोया तो, आवाज सुनकर 8 मंजिला इमारत के मलबे से मां और बेटे को सुरक्षित निकाला गया
पढ़ें :- महीप कपूर ने अपनी उम्र को लेकर कंफ्यूजन किया दूर, बढ़ती उम्र पर रखी अपनी राय, 'मैं शानदार दिखना चाहती हूं'

सोनाक्षी का मेकर्स ने किया स्वागत

जीस्टूडियोज के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)  का लुक शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘इस महिला दिवस पर ‘जटाधारा’ में शक्ति और सामर्थ्य का प्रकाश स्तंभ उभर रहा है’! आगे लिखा है, ‘सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)  का स्वागत है’।

सोना के पति जहीर इकबाल ने किया कमेंट

आज जारी हुए पोस्टर पर सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)  के पति जहीर इकबाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। ‘जटाधारा’ तेलुगु फिल्म है। इसमें सुधीर बाबू भी नजर आएंगे। ‘जटाधारा’का मुहूर्त पूजन हाल ही में हैदराबाद के एक मंदिर में किया गया। यह एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म बताई जा रही है। ‘जटाधारा’ पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म है।

सोनाक्षी इन फिल्मों में आएंगी नजर

पढ़ें :- The India Story Teaser: बेटी की मौत कैंसर से नहीं, बल्कि खाने में मौजूद मिलावट और पेस्टिसाइड की वजह से हुई,'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज

फिस्म ‘जटाधारा’ के अलावा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के पास ‘तू है मेरी किरण’ भी है। इसमें वे अपने पति व एक्टर जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)  के पास ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ भी है। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)  के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में फिल्म ‘दबंग’ से डेब्यू किया था।

Advertisement