मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में तापसी अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब छाईं। उन्होंने एक निजी समारोह में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो (Mathias Bo) से शादी की। मगर इसे लेकर हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि उनकी शादी इस साल नहीं, बल्कि पहले ही हो गई थी।
पढ़ें :- Designer Outfit: राधिका मर्चेंट की खास साड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए कितनी हो सकती है कीमत
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की शादी की खबरें इस साल मार्च में खूब छाईं। मगर हाल ही में एक मीडिया बातचीत में तापसी ने खुलासा किया कि उनकी शादी इस साल मार्च में नहीं, बल्कि बीते साल यानी 2023 में दिसंबर में ही हो गई थी। तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) का कहना है कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में ही अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली और वे दोनों जल्द ही अपनी शादी की सालगिरह मनाने वाले हैं।
निजी जिंदगी पर चर्चा नहीं पसंद
तापसी ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में उन्होंने पेपर साइन कर आधिकारिक तौर पर शादी की, फिर इस साल मार्च में उन्होंने रीति-रिवाज से शादी की। तापसी पन्नू ने आगे कहा कि लोग उनकी शादी से पूरी तरह अनजान थे। अगर वे खुद नहीं बतातीं तो इस सीक्रेट को भी कोई नहीं जान पाता। अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्हें निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद है।
शादी पर बात करना जरूरी नहीं लगा
पढ़ें :- The Great Indian Kapil Show Season 5 : कपिल शर्मा की पुरानी पलटन वापस, रिलीज डेट सामने आने के साथ ही प्रोमो में गानें की खूब हो रही है तारीफ
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने कहा कि ‘मैं निजी और प्रोफेशनल लाइफ के बीच एक लकीर खींचकर रखती हूं। मैंने कभी कुछ नहीं छिपाया। मैं मैथियास को 2013 से जानती हूं। मैंने अपनी फिल्मों पर बात की, उनका एलान किया। मुझे अपनी शादी और अपने पति को लेकर एलान करने की जरूरत महसूस नहीं हुई’। तापसी और पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट मैथियास बो (Former Olympic medalist Mathias Boe) की शादी में करीबी और परिवार वाले ही शामिल हुए थे।