Hyundai’s new SUV Bayon : मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई एक नई कार लेकर आ रही है। Hyundai ने अपनी नई SUV Bayon की बुकिंग भारत में शुरू कर दी है। कंपनी इसे Intelligent Utility Vehicle के तौर पर पेश कर रही है । 11 हजार रुपये खर्च करके आप इस एसयूवी (SUV) को बुक कर सकते हैं। एसयूवी को आप हुंडई की आधिकारिक वेबसाइट या फिर हुंडई डीलरशिप से बुक कर सकते हैं।
पढ़ें :- जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को मिलेगी पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा : सीएम योगी
ब्रांड ने लॉन्च से पहले इस कार के कई टीजर ड्रॉप किए हैं। ये कार त्योहारी सीजन से पहले लॉन्च हो सकती है।
जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट से लैस
Bayon की खासियतों में इसका इन बिल्ड जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट शामिल है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर कनेक्टेड मोबिलिटी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करेगा। Hyundai ने इसे Intelligence That Moves फिलॉसफी के साथ पेश किया है, जिसमें टेक्नोलॉजी, कनेक्टेड फीचर्स और सेफ्टी पर फोकस किया गया है।
वहीं डिजाइन की बात करें तो डिजाइन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बेयॉन का ओवरऑल लुक एक क्रॉसओवर जैसा होगा।
Hyundai Bayon को मॉडर्न डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। इसके स्कल्प्टेड बोनट, फ्यूचरिस्टिक फ्रंट और सिग्नेचर H-edge LED DRLs दिए गए हैं। इसके अलावा SUV में जियोमेट्रिक व्हील आर्च, रैप-अपाउंड डोर क्लैडिंग और ब्रिज टाइप रूफ रेल्स मिलते हैं, जो इसके एक्सटीरियर को अलग लुक देते हैं।