Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Coldplay कॉन्सर्ट की वजह से BookMyShow की वेबसाइट और ऐप हुई थी क्रेश; फिर से सर्विस शुरू

Coldplay कॉन्सर्ट की वजह से BookMyShow की वेबसाइट और ऐप हुई थी क्रेश; फिर से सर्विस शुरू

By Abhimanyu 
Updated Date

Coldplay Tickets on BookMyShow: टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो (BookMyShow) की वेबसाइट और ऐप रविवार 22 सितंबर को क्रैश हो गए। जिसकी वजह से यूजर्स की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, सोशल मीडिया पर बुकमायशो के साथ-साथ की Coldplay भी ट्रेंड कर रहा था। दरअसल, भारत में ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की बुकिंग दोपहर 12 बजे शुरू हुई। जिसके ठीक बाद बुकमायशो के वेबसाइट और एप क्रैश हो गए।

पढ़ें :- ESTIC 2026 : पीएम मोदी ने उद्घाटन समरोह में बोले- नई सोच से आगे बढ़ रहा है भारत

ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले की दुनियाभर में लोकप्रियता है और भारत में इसके कॉन्सर्ट को लेकर यूजर्स के बीच अच्छा-खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म का क्रैश होना इसका एक बड़ा सबूत है। हालांकि, कुछ समय बुकमायशो (BookMyShow) की सर्विस ठप रहने के बाद फिर से प्लेटफॉर्म ने सुचारू से काम करना शुरू कर दिया है। बता दें कि कोल्डप्ले बैंड 2016 के बाद भारत में एक बार फिर परफॉर्म करेगा। यह कॉन्सर्ट अगले साल 18 और 19 जनवरी को महाराष्ट्र के नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होना है, जिसके लिए टिकट की कीमत 2,500 रुपए से शुरू होकर 35,000 रुपए तक है।

Advertisement