KGMU Viral Video : लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में MBBS फर्स्ट ईयर के छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बीच, कलाम सेंटर के बाहर कतार में खड़े जूनियर छात्रों से गर्दन झुकवाकर ‘प्रणाम महोदय’ बुलवाया जा रहा है। दूसरी तरफ, छात्राएं सीनियर छात्राओं को देखकर ‘प्रणाम मैडम जी’ कह रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सीनियर्स पर रैगिंग के आरोप लग रहे हैं।
पढ़ें :- Lucknow: कुरान पढ़ाने के बहाने एक साल तक बच्ची से की दरिंदगी, सामने आई मौलाना की घिनौनी करतूत
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। इस दौरान छात्र-छात्राओं के चेहरे पर डर साफ झलक रहा है। लेकिन, वह सिर झुकाकर बगल से गुजर रहे सीनियर्स का एक सुर में अभिवादन करते नजर आए। वहीं, जूनियर्स छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मामले में कोई प्रभावी हस्तक्षेप सामने नहीं आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है। कई यूजर्स ने KGMU की प्रशासनिक नीतियों और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं।हालांकि, KGMU के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने इसे सीनियर डॉक्टर्स के प्रति सम्मान जताने का एक तरीका बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक रैगिंग की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई होगी।