Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Box Office Collection : ‘भूल चूक माफ ’ फिल्मी पर्दे पर हिट और कमाई में फिट निकली, पांचवें दिन किया जबर्दस्त कलेक्शन

Box Office Collection : ‘भूल चूक माफ ’ फिल्मी पर्दे पर हिट और कमाई में फिट निकली, पांचवें दिन किया जबर्दस्त कलेक्शन

By santosh singh 
Updated Date

बॉलीबुड। बॉलीवुड में कब किसकी किस्मत बदल जाये ​किसी को कुछ नहीं पता? फिर चाहे वह फिल्म की हो या फिर कोई ​हीरो हो या हीरोइन की। इस फिल्मी दुनिया में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। अब फिल्म भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf ) ही को ले लो पूरे पांच दिन हो गये रिलीज हुए। इस फिल्म ने पांचवें दिन कमाल की कमाई कर (Box Office Collection) बाकी फिल्मों की तो बोलती ही बन्द कर ​दी।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

हम बात ​​करें फिल्म केसर वीर की तो यह फिल्म Box Office में उतना धमाल नहीं कर पाई जितनी इस फिल्म से उम्मीद लगाई जा रही थी। बस किसी तरह चल रही है। बता दें कि इस फिल्म में सोमनाथ मंदिर की कहानी दिखाई गई है जिसमें मंदिर पर हमला और उसकी रक्षा की कहानी है। यह फिल्म Box Office में शुरू वाले दिन से ही संघर्ष कर रहीं है।

वहीं भूल चूक माफ फिल्म का भी यही हाल रहीं पर मंगलवार को अचानक इस फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। बता दें कि यह फिल्म मंगलवार तक 4.79 करोड़ की कमाई कर के सब को ​हैरान कर ​दी। बताते चले कि 5 दिनों में यह फिल्म राजकुमार राव (Rajkummar Rao) को 37.29 करोड़ की कमाई करा कर मलामाल कर​ दिया और अन्य फिल्मों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई।

 

 

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस
Advertisement