Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. नहीं रहे ‘CID’ और ‘आहट’ के निर्माता BP सिंह, 77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

नहीं रहे ‘CID’ और ‘आहट’ के निर्माता BP सिंह, 77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

By Kalpna Pandey 
Updated Date

BP Singh Death: टीवी की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर क्राइम शो ‘CID’ और हॉरर सीरियल ‘आहट’ के निर्माता-निर्देशक बीपी सिंह का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से टेलीविजन इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उनके निधन की जानकारी दी और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें :- Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म ने बॉर्डर 2 और हनुमान अंश को पछाड़ा, 700 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

अशोक पंडित के मुताबिक, बीपी सिंह का निधन 27 अक्टूबर की सुबह हार्ट अटैक के कारण हुआ। उन्होंने बीपी सिंह को एक शानदार फिल्ममेकर, बेहतरीन इंसान और अच्छा दोस्त बताते हुए उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनके पोस्ट के अनुसार, बीपी सिंह का अंतिम संस्कार 28 अक्टूबर को किया जाना है।

 

बीपी सिंह भारतीय टेलीविजन के उन नामों में शामिल थे, जिन्होंने क्राइम और हॉरर शोज को दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई। उनके निर्माण और निर्देशन से जुड़े लोकप्रिय शो ‘CID’ ने लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया। शो की कहानियों, जांच के तरीकों और यादगार किरदारों ने इसे टीवी के सबसे चर्चित क्राइम शोज में शामिल किया।

बीपी सिंह केवल पर्दे के पीछे ही सक्रिय नहीं थे, बल्कि उन्होंने ‘CID’ में अभिनय भी किया था। शो में वह डीसीपी शमशेर सिंह के किरदार में नजर आए और दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। वहीं, ‘आहट’ के जरिए उन्होंने हॉरर शैली के टीवी मनोरंजन में भी अहम योगदान दिया।

पढ़ें :- गोल्डन टेंपल में अरदास करने पहुंची सारा अली खान फफक-फफक कर रोने लगी; आयुष्मान खुराना भी रह गए हैरान

उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं। कई दर्शकों ने ‘CID’ और ‘आहट’ से जुड़ी यादें साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। बीपी सिंह का योगदान भारतीय टेलीविजन की दुनिया में लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके निधन से मनोरंजन जगत ने एक अनुभवी निर्माता-निर्देशक को खो दिया है।

Advertisement