लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए अग्निकांड में 15 लोगों की जान चली गयी। इसको लेकर अब राजनीति शुरू हो गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के बाद अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव जी इस दु:खद घटना पर राजनीति न करें।
पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...
दरअसल, अग्निकांड की सूचना मिलने के तुंरत बाद से ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंच गए थे और पूरे मामले पर नजर रखी। इस दौरान उन्होंने घायलों को उपचार के लिए भी बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। इसके साथ ही, मृतकों के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। वहीं, मंगलवार शाम अग्निकांड में घायलों से मिलने के लिए केजीएमयू पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए।
“अखिलेश यादव जी लखनऊ में हुई दु:खद घटना पर कृपया राजनीति न करें। यह बिल्डिंग आपकी सरकार के ही भ्रष्टाचार का एक नमूना है। आपकी ही सरकार में इस बिल्डिंग का निर्माण हुआ, फिर सील लगाई गई और आपकी ही सरकार में सील खुलवाई भी गई। हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ इस दु:खद घटना के पीड़ित… pic.twitter.com/YSiQ8itW9F
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) June 23, 2026
पढ़ें :- आकाश आनन्द को मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक, साथ ही उनके राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना
अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनके आरोपों पर पलटवार किया है। साथ ही कहा कि, अखिलेश यादव जी, लखनऊ की घटना दु:खद है। इसमें 15 लोगों की जान चली गई है और आप राजनीति कर रहे हैं। ये आप जानते हैं कि, ये आपके सरकार के समय के भ्रष्टाचार का नमूना है। आपकी सरकार के समय ही इस अवैध बिल्डिंग का निर्माण हुआ था। फिर सील लगाई गई और आपकी ही सरकार में सील खुलवाई भी गई। हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ इस दु:खद घटना के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।