मुरादाबाद :- मुरादाबाद में मंच से आरएलडी के बड़बोले पूर्व विधायक विजय यादव ने अपनी पार्टी RLD की बढ़ाई करके सपा पर जोरदार हमला बोला और कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में हमारा चुनाव निशान नल मुरादाबाद में भी बोर बन जाएगा और समाजवादी को मिट्टी में मिला देगा. पूर्व विधायक इतने भर से नही रूके आगे बोले हमे हलके में न ले हमारे दुश्मन, राजनीतिक दुश्मन, हम उन्हें उनकी माँ का दूध याद दिला देंगे आने वाले विधानसभा चुनाव में.
पढ़ें :- मुस्लिम पति पत्नी ने हिन्दू महिला को घर में बंधक बनाकर जबरन कराया धर्म परिवर्तन, मौलवी ने निकाह पढ़ने से किया इंकार, पति पत्नी गिरफ्तार
विजय यादव ने बताया कि कौन गद्दार है कौन बफादार :-
जिला कार्यकर्त्ता सम्मेलन की मासिक बैठक में मंच से बोलते हुए RLD में शामिल हुए पूर्व विधायक विजय यादव ने कहां कि हमें बड़ी रैली करनी भी जरूरी है, जब तक बड़ी रैलियां नही करेंगे, हमे अपनी ताकत का पता नही चलेगा कौन गद्दार है और कौन हमारा वफादार है. जो हमारी रैली के बस और ट्रॉलियां नही लाएगा वो हमारा सबसे बड़ा नम्बर 1 का दुश्मन है वो चाहे मेरा साला ही क्यों न हो. जो मेरी रैली में लोगो को लेकर आएगा, जहाँ उसका पसीना बहेगा विजय यादव उसके लिए खून बहा देगा. वो ही मेरा यार है और वो ही रिस्तेदार है. फिर चाहे वो किसी भी जाति धर्म का क्यों न हो.
कौन है विजय यादव :-
दरअसल इन बड़बोले नेता जी एक महीने पूर्व ही आरएलडी में शामिल हुए है. ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में जयंत चौधरी के लिए एक बड़ी रैली आयोजित की थी. उक्त पूर्व विधायक विजय यादव मायावती सरकार के दौरान बसपा से विधायक चुने गए थे. उसके कुछ दिन बाद इन्होंने अपनी पार्टी बनाई और फिर सपा के साथ हो गए थे. अब आरएलडी में शामिल होकर मंच से भाषण देने में लगे हुए है. पंचायत भवन में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार भी मौजूद थे.
पढ़ें :- राम मंदिर में मोटी रकम की चोरी होने का आरोप लगाने वाली सपा, कांग्रेस व AAP से लें सबूत, कोई भी आरोपी न बचे: मायावती
सुशील कुमार सिंह
मुरादाबाद