Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. वाराणसी में CCTV पर गमछा डालकर बेखौफ चोरों ने की लाखों की चोरी, मचा हड़कंप

वाराणसी में CCTV पर गमछा डालकर बेखौफ चोरों ने की लाखों की चोरी, मचा हड़कंप

By Sushil Sah 
Updated Date

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भिखारीपुर इलाके में बेखौफ चोरों ने पुलिस के सुरक्षा नाके के ठीक सामने स्थित एक बड़ी पान और जनरल स्टोर की दुकान को अपना निशाना बनाया। इन चोरों ने दुकान का टीन शेड काटकर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के माल समेत नकदी रूपए भी साफ कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के दौरान चोरों ने बहुत ही चालाकी दिखाई। दुकान में घुसते ही वे लोग वहां लगे मुख्य सीसीटीवी (CCTV) कैमरे के ऊपर एक गमछा डाल दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। हालांकि, उनकी यह कोशिश पूरी तरह कामयाब नहीं रही और वारदात से ठीक पहले की कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैमरे में कैद हो गईं।

पढ़ें :- अजय देवगन की फिल्म से प्रेरित होकर बेटे ने किया पिता का मर्डर, 2000 KM दूर से आया और रातों-रात फरार

सुबह दुकान खोलने पर हुआ खुलासा

पीड़ित दुकानदार ने बताया है कि वह गुरुवार की देर रात रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके घर गया था। आज शुक्रवार की सुबह जब वह वापस दुकान खोलने पहुंचा, तो दुकान का बिखरा सामान और कीमती सामान खाली देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

व्यापारियों में भारी आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सुरक्षा नाका के ठीक सामने हुई इस बड़ी चोरी की वजह से स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में काफी गहरा रोष है। वहीं अन्य व्यापारियों का कहना है कि जहां 24 घंटे पुलिस की तैनाती का दावा किया जाता है, यदि वहीं दुकानें सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा? जैसे ही इसकी सूचना मंडुवाडीह थाने की पुलिस टीम को मिली वे मौके पर पहुंच गईं। इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का अच्छे तरीके से मुआयना करने के बाद सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़ें :- मणिकर्णिका घाट पर स्वच्छता अभियान, गंगा सेवकों ने दिया गंगा को निर्मल रखने का संदेश
Advertisement