Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Breaking News : AKTU में BTech कंप्यूटर साइंस छठे सेमेस्टर की कंप्यूटर नेटवर्क की परीक्षा निरस्त, 5 जून को दोबारा होगी

Breaking News : AKTU में BTech कंप्यूटर साइंस छठे सेमेस्टर की कंप्यूटर नेटवर्क की परीक्षा निरस्त, 5 जून को दोबारा होगी

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ । डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) लखनऊ में एक और पेपर लीक का मामला सामने आया है। 21 मई को हुई BTech कंप्यूटर साइंस छठे सेमेस्टर की कंप्यूटर नेटवर्क परीक्षा को विश्वविद्यालय ने निरस्त कर दिया है। यह पेपर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद AKTU ने बड़ा फैसला लेते हुए अब यह परीक्षा 5 जून को दोबारा कराने का ऐलान किया है।

पढ़ें :- सड़क पर पुलिस और युवक ने एक दूसरे को पटक-पटक मारा, सिपाही की वर्दी भी फटी; घटना का वीडियो वायरल

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया (University Controller of Examinations, Prof. Deepak Nagariya) के मुताबिक जांच में नोएडा के एक परीक्षा केंद्र की प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि कॉलेज के क्रेडेंशियल लीक हुए और उसी आईडी-पासवर्ड से पेपर डाउनलोड कर प्रसारित किया गया। फिलहाल जांच जारी है। कमेटी अभिलेखों और डिजिटल डेटा की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर कॉलेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Advertisement