Nitish Kumar will Resign : बिहार में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच रविवार को जेडीयू की बैठक जारी है। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने अपना फैसला सुना दिया है। आज दोपहर तक नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बैठक के बाद वह इस्तीफा देने के लिए राजभवन के लिए रवाना होने वाले हैं।
पढ़ें :- सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर हमलावर, अपनी हैसियत और मर्यादा को भूल रहे हैं, ऐसे बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं है.
सूत्रों के मुताबिक, रविवार को जेडीयू विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा, ‘अब साथ रहना मुश्किल है और इस्तीफे का वक्त है।’ जेडीयू बैठक के बाद वह राजभवन के लिए रवाना होंगे, जहां वह अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौपेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का यह कदम उस INDIA गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।