Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Breaking News : नीतीश कुमार का संयोजक पद लेने से इनकार, इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म

Breaking News : नीतीश कुमार का संयोजक पद लेने से इनकार, इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म

By santosh singh 
Updated Date

पटना। लंबे समय बाद I N D I A अलायंस की बैठक हुई, लेकिन इसमें कोई बड़ा फैसला अब तक सामने नहीं आया है। कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को इस बैठक में इंडिया गठबंधन का संयोजक घोषित किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सूत्रों से जानकारी आ रही है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  को संयोजक बनाए जाने का प्रस्ताव आया था, लेकिन उन्होंने स्वयं ही इनकार कर दिया है।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

बताया जा रहा है कि इस बैठक का उद्देश्य घटक दलों के बीच संवादहीनता को खत्म करना था। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से कल से शुरू हो रहे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के लिए मीटिंग में शामिल पार्टियों से सहयोग करने की अपील की गई है।

बता दें कि इस बैठक में ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे शामिल नहीं थे. कहा जा रहा है कि उनके कुछ कार्यक्रम पहले से तय थे इसलिए वे शामिल नहीं हुए. लेकिन, नीतीश कुमार (Nitish Kumar), लालू यादव, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) , स्टालिन, समेत कई बड़े नेता इस मीटिंग में शामिल थे।

Advertisement