Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बृजमनगंज: रेलवे ट्रैक पर मिला घायल युवक, हालत गंभीर,जिला अस्पताल रेफर

बृजमनगंज: रेलवे ट्रैक पर मिला घायल युवक, हालत गंभीर,जिला अस्पताल रेफर

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आज सुबह थाना क्षेत्र के सुखरामपुर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft : आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई पेशी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

आज सुबह सुखरामपुर रेलवे ट्रैक के पास स्थानीय लोगों ने एक युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले जाया गया।

घायल युवक की पहचान कन्हैया अग्रहरि पुत्र वीरेन्द्र अग्रहरि, निवासी हैरिया मौलाही, बृजमनगंज के रूप में हुई है।

सीएचसी के डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत काफी गंभीर है। सिर और शरीर में चोट के निशान हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए महाराजगंज जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।फिलहाल दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। युवक ट्रेन से गिरा या किसी और वजह से घायल हुआ, इसकी जांच बृजमनगंज पुलिस कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दे दी है।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- महिला की बीच नदी में हुई डिलीवरी: खाट पर अस्पताल ले जा रहा था परिवार, ना एम्बुलेंस पहुंची, ना पुल...
Advertisement