नई दिल्ली। Kia की ओर से Sub Four Meter एसयूवी के तौर पर कुछ समय पहले ही Kia Syros को लॉन्च किया है। अगर आप इस एसयूवी के डीजल वर्जन के बेस वेरिएंट HTK (O) को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद कितने रुपये की EMI देकर (Kia Syros Diesel HTK O Down Payment and EMI) घर ला सकते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो 11 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत
किआ की ओर से भारत में सिरोस को 1.5 लीटर के डीजल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को डीजल इंजन के साथ 11 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर ऑफर किया जाता है। गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो 11 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन टैक्स, टीसीएस चार्ज और आरटीओ की कीमत भी देनी होगी। इस गाड़ी को खरीदने के लिए 1.37 हजार रुपये आरटीओ, 53 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। साथ ही 11 हजार रुपये का टीसीएस चार्ज दिया जाएगा। इसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 13.01 लाख रुपये हो जाती है।
2 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर Kia Syros diesel के सबसे सस्ते वेरिएंट HTK (O) को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 11.01 रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 11.01 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 17724 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
कितनी महंगी पड़ेगी गाड़ी
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 11.01 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 17724 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Kia Syros Diesel के HTK (O) वेरिएंट के लिए करीब 3.87 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी गाड़ी की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 16.88 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे है मुकाबला?
Kia की ओर से Syros को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Skoda Kylaq, Kia Sonet, Tata Nexon, Maruti Brezza, Mahindra XUV 3XO, Nissan Magnite, Renault Kiger जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ होता है।