Britannia Biscuits : पश्चिम एशिया (Middle East) में चल रहे तनाव का असर चाय नास्ते तक आ पहुचा है। हर आयु वर्ग की पसंद ब्रिटानिया के बिस्किट पर भी मंहगाई का असर कुछ दिनों में दिखने लगेगा। आने वाले दिनों में मेहमानों के सामने नास्ते में परोसे जानें वाले हल्के फुल्के नास्ते में बिस्किट की गिनती कम हो जाएगी।
पढ़ें :- SIP की मदद से हर महीने सिर्फ ₹500 के निवेश से बनाए ₹50 लाख का फंड, जाने पूरा हिसाब
अहम फैसला
देश की सबसे बड़ी बिस्किट निर्माता कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने और पैकेट का वजन कम करने का अहम फैसला किया है।
10 रुपये से ऊपर के बिस्किट पर बढ़ेगा दाम
खबरों के अनुसार, ब्रिटानिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ रक्षित हरगवे ने निवेशकों के साथ हुई अर्निंग कॉल में स्पष्ट किया है कि कंपनी इस तिमाही से कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी करने जा रही है।
बिस्किट की मात्रा कम हो जाएगी
इसका सीधा मतलब यह है कि 10 रुपये से ज्यादा कीमत वाले बिस्किट के पैकेट अब और महंगे हो जाएंगे। वहीं, छोटी कीमत वाले पैकेट्स के दाम न बढ़ाते हुए उनके अंदर मिलने वाले बिस्किट की मात्रा (ग्रामेज) कम की जाएगी।
दरअसल, फैसला कंपनी के हालिया वित्तीय नतीजों के बाद आया है। चौथी तिमाही में ब्रिटानिया का शुद्ध मुनाफा 21 फीसदी बढ़ा है, लेकिन राजस्व (4,686 करोड़ रुपये) बाजार के जानकारों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। इसके चलते शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और शेयर 5,571 रुपये पर आ गए।