BSA Scrambler 650 : ब्रिटिश ब्रांड बीएसए मोटर साइकिल ने भारत में अपनी नई बाइक बीएसए स्क्रैम्बलर 650 लॉन्च कर दी है। वहीं कीमत की बात की जाय तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹3.24 लाख रखी गई है। इस लॉन्च के साथ BSA ने भारत के प्रीमियम स्क्रैम्बलर सेगमेंट में कदम रखा है। यह बाइक खास तौर पर उन राइडर्स के लिए बनाई गई है, जो क्लासिक लुक के साथ पावरफुल और टॉर्क-रिच राइडिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं।
पढ़ें :- 2026 Keeway V302C : 2026 कीवे V302C भारत में लॉन्च, जानें कलर ऑप्शन और कीमत
इंजन
बीएसए स्क्रैम्बलर 650 में 650cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 45bhp की पावर और 55Nm का टॉर्क जनरेट करता है। खास बात यह है कि इसका पीक टॉर्क सिर्फ 4000rpm पर ही मिल जाता है, जिससे बाइक की लो और मिड-रेंज परफॉर्मेंस काफी मजबूत हो जाती है। इसका मतलब है कि यह बाइक शहर की सड़कों और ऑफ-रोड ट्रेल्स दोनों पर शानदार प्रदर्शन दे सकती है।
मोटर साइकिल का डिजाइन
इस बाइक का डिजाइन BSA के पुराने और मशहूर मॉडल्स से इंस्पायर्ड है, जैसे BSA Gold Star Catalina, BSA A10 Spitfire और BSA A65 Firebird। इसमें स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, क्रोम फिनिश, फ्लैट और रिब्ड सीट, ‘65′ ब्रांडिंग वाले साइड पैनल और एक्सपोज्ड सबफ्रेम दिया गया है। ये सभी एलिमेंट्स मिलकर इसे एक रफ एंड टफ लेकिन प्रीमियम लुक देते हैं।