Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. BSE Instant Settlement : अगले सप्ताह से T+0 सेटलमेंट की होगी शुरुआत, बीएसई ने किया ये ऐलान

BSE Instant Settlement : अगले सप्ताह से T+0 सेटलमेंट की होगी शुरुआत, बीएसई ने किया ये ऐलान

By santosh singh 
Updated Date

BSE Instant Settlement : भारतीय शेयर बाजार में इंस्टैंट सेटलमेंट (T+0 Settlement) की शुरुआत अगले सप्ताह से होने जा रही है। प्रमुख घरेलू शेयर बाजार बीएसई ने इस बारे में एक अहम अपडेट शेयर किया है। उसने बताया है कि अगले सप्ताह इंटस्टैंट सेटलमेंट के बीटा वर्जन की शुरुआत की जाएगी।

पढ़ें :- Noel Tata :  नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन

इंस्टैंट सेटलमेंट पर लगेंगे ये चार्ज

बीएसई ने इस बारे में शुक्रवार को एक नोटिस जारी किया. नोटिस में बताया गया कि T+0 Settlement के बीटा वर्जन को 28 मार्च को पेश किया जाएगा। बीएसई ने साथ ही बताया कि अभी T+1 Settlement के तहत जो ट्रांजेक्शन चार्ज, एसटीटी और रेगुलेटरी या टर्नओवर फी जैसे चार्जेज लगते हैं, वे सभी T+0 Settlement के मामले में भी लागू होंगे।

सेबी बोर्ड से मिल गई मंजूरी

इससे पहले सप्ताह के दौरान सेबी बोर्ड ने इंस्टैंट सेटलमेंट से जुड़े एक प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। वह प्रस्ताव वैकल्पिक इंस्टैंट सेटलमेंट यानी T+0 सेटलमेंट के बीटा वर्जन को लेकर था, जिसे बोर्ड ने मंजूर कर दिया था। प्रस्ताव में कहा गया था कि इंस्टैंट सेटलमेंट के बीटा वर्जन की शुरुआत 28 मार्च गुरुवार से की जाएगी. अभी इंस्टैंट सेटलमेंट की शुरुआत 25 शेयरों और कुछ चुनिंदा ब्रोकर्स के साथ आजमाया जाएगा। इसकी शुरुआत 28 मार्च से होगी।

पढ़ें :- E20 के 14 में से 11 सैंपल में 20% से ज्यादा एथेनॉल का दावा, राहुल गांधी ने की तेल कंपनियों पर कार्रवाई की मांग

3-3 महीने पर होगी समीक्षा

बीटा वर्जन की शुरुआत के बाद सेबी विभिन्न पक्षों के साथ परामर्श करेगा। वैकल्पिक इंस्टैंट सेटलमेंट के यूजर्स से भी फीडबैक लिया जाएगा। सेबी का बोर्ड इंस्टैंट सेटलमेंट के बीटा वर्जन को लगातार मॉनिटर करेगा। अभी बीटा वर्जन की शुरुआत के तीन महीने बाद पहली समीक्षा होगी, जबकि 6 महीने के बाद दूसरी समीक्षा होगी। दोनों समीक्षा के बाद तय किया जाएगा कि इंस्टैंट सेटलमेंट पर क्या पक्का फैसला होगा।

अगले सप्ताह सिर्फ 3 दिन कारोबार

शेयर बाजार के लिए अगला सप्ताह चालू वित्त वर्ष का आखिरी सप्ताह भी होने वाला है। 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो जाएगा। चालू वित्त वर्ष के आखिरी सप्ताह में शेयर बाजार में सिर्फ 3 दिन ही कारोबार होगा। पहले सोमवार 25 मार्च को बाजार में होली की छुट्टी होगी, जबकि 29 मार्च को गुड फ्राइडे के मौके पर कारोबार नहीं होगा। 30 मार्च को शनिवार और 31 मार्च को रविवार है।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें
Advertisement