Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. मात्र ₹997 में 150 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा और Unlimited Calling के साथ ‘BSNL’ का बड़ा धमाका

मात्र ₹997 में 150 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा और Unlimited Calling के साथ ‘BSNL’ का बड़ा धमाका

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय टेलीकॉम बाजार में कदम-कदम पर मचे घमासान के बीच सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक बेहद किफायती और दमदार रिचार्ज प्लान पेश किया है। BSNL ने निजी टेलीकॉम कंपनियों जैसे Jio and Airtel को कड़ी टक्कर देते हुए अपने ₹997 वाले प्रीपेड पैक को री-ब्रांड कर ग्राहकों के सामने लाया है। इसमें 5 महीने की सर्विस वैलिडिटी ऑफर की जा रही है।

पढ़ें :- BSNL ने लॉन्च किया ₹1.34 लाख का सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क के होगी कॉलिंग

बार-बार रिचार्ज के झंझट से मुक्ति, मिलेंगे ये धांसू बेनिफिट्स

BSNL के अनुसार, इस प्लान को खासतौर पर अधिक डेटा खर्च करने वाले और बार-बार मासिक रिचार्ज कराने के झंझट से बचने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इस रिचार्ज पैक में मिलने वाली मुख्य सुविधाएं—

लंबी वैलिडिटी, असीमित वॉयस कॉल्स, फ्री SMS सुविधा (रोजाना 100 मुफ्त SMS) के साथ—साथ रोजाना हाई स्पीड डेटा जिसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके अलावा डेली लिमिट समाप्त होने के बाद भी इंटरनेट थ्रॉटल्ड स्पीड (40 Kbps) पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के चलता रहेगा।

पढ़ें :- भारत में 3,000 रुपये तक महंगे हुए तीन शानदार 5G स्मार्टफोन, जाने नई रेट

सीमित समय के लिए फ्री बोनस डेटा का डबल धमाका

अपने हालिया प्रमोशनल कैंपेन के तहत कंपनी ने इस प्लान को एक विशेष ऑफर के साथ जोड़ा है। यदि ग्राहक इस प्लान को रीचार्ज करते हैं, तो उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 5GB एक्स्ट्रा बोनस डेटा मुफ्त में दिया जा रहा है। फ्री बोनस डेटा का यह स्पेशल ऑफर 30 जून तक वैध रहेगा।

रिचार्ज करने का तरीका

देश के सभी टेलीकॉम सर्किलों में BSNL का यह वैल्यू-फॉर-मनी प्रीपेड प्लान लाइव है। इस प्लान का लाभ उठाने के लिए BSNL Self Care मोबाइल ऐप, कंपनी के आधिकारिक BSNL India पोर्टल या किसी भी प्रमुख थर्ड-पार्टी Digital payment platform का उपयोग कर के रिचार्ज कर सकते हैं।

पढ़ें :- समस्तीपुर में अब सड़क की कैटेगरी तय करेगी आपके मकान का टैक्स, जानें नई दरें
Advertisement