BSP Another Candidate List : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी की पूर्व सीएम मायावती (Mayawati) की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती समेत कुल 9 सीटों पर नाम हैं। इस लिस्ट में मायावती ने ब्राह्मण, मुस्लिम और दलित चेहरों को टिकट दिया है।
पढ़ें :- महराजगंज वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन का ऐतिहासिक आयोजन, गोंडा वेटरन्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
बसपा की ओर से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट के मुताबिक, पार्टी ने आजमगढ़ से भीम राजभर, घोसी से बालकृष्ण चौहान, एटा मो. इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा, गोरखपुर से जावेद सिमनानी को टिकट दिया है। इसके अलावा चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य और रॉबर्टगंज से धनेश्वर गौतम को बसपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने अभी तक 45 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस बार चुनाव में मायावती की पार्टी ने अकेले ही मैदान में उतरने का फैसला किया है।