Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मायावती के घर आखिर ऐसा क्‍या हुआ जब दनदनाते घुसे NSG कमांडो? सायरन बजाती एंबुलेंस हुई दाखिल, भारी पुलिसबल तैनात

मायावती के घर आखिर ऐसा क्‍या हुआ जब दनदनाते घुसे NSG कमांडो? सायरन बजाती एंबुलेंस हुई दाखिल, भारी पुलिसबल तैनात

By santosh singh 
Updated Date

 

पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़े उलटफेर के बीच मंगलवार को पार्टी सुप्रीमो मायावती (Mayawati) के घर पर अजीब सी गहमागहमी देखी गई। बेहद सुरक्षित आवास पर सुबह एकाएक एनएएसजी कमांडो (NSG Commandos) का दल अचानक धड़धड़ाते हुए घर के अंदर दाखिल हुआ। बता दें कि इसी घर के अंदर मायावती (Mayawati)  रहती हैं। जहां सायरन बजाती हुई एंबुलेंस इस घर के भीतर दाखिल हुई और फिर NSG कमांडो के घेरे में बाहर आई। इस दौरान यूपी पुलिस (UP Police) का अमला भी घर के अंदर और बाहर मौजूद था। इस दौरान साथ में मेडिकल टीम भी थी। सबकी नजरें घर के गेट पर टिकी थीं, क्‍योंकि हर कोई जानना चाहता था कि आखिर ऐसा क्‍या हुआ है तो अचानक बसपा प्रमुख के घर के अंदर एनएसजी कमांडो घुसे हैं और एंबुलेंस भी बाहर आई है?

बताते चलें कि एनएसजी सुरक्षा प्राप्त यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati)  की सुरक्षा को जांचने के लिए मंगलवार को एनएसजी कमांडोज द्वारा 9 माल एवेन्यू स्थित उनके आवास पर मॉक ड्रिल की गई। सुरक्षाकर्मी, ड्राइवर और NSG के सुरक्षाकर्मी इसमें शामिल रहे। स्थानीय पुलिस, फायर विभाग और मेडिकल टीम भी अपनी एंबुलेंस के साथ यहां मौजूद रही।

बाकायदा एंबुलेंस के साथ जो तमाम एनएसजी के कमांडोज मायावती के आवास के अंदर दाखिल हुए। इस दौरान बेहद यहां चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई। जांचा गया कि अगर कोई आपातकालीन स्थिति होती है तो उसे कैसे निपटा जाएगा?

एनएसजी देश दुनिया के बेहतरीन कमांडोज में से एक माने जाते हैं, उनकी ओर से यह मॉक ड्रिल की गई। थोड़ी देर बाद एनएसजी के कमांडो व अधिकारी मायावती के आवास से बाहर निकलते हुए नजर आए। यूपी में एनएसजी सुरक्षा सिर्फ उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीसरी खुद मायावती हैं।

पढ़ें :- Video-रामलीला में 69 साल के रामप्रसाद तिवारी का खतरनाक स्टंट, 60 फीट से मौत की छलांग लगाकर हैं जिंदा..., लोग बोले- चमत्कार है

इसी आवास में मायावती (Mayawati)  की सुरक्षा में एनएसजी कमांडोज हर वक्त तैनात रहते हैं। ऐसे में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्या रणनीति हो सकती है? किस तरह की तैयारी होगी, उसको देखने, जांचने के लिए आज एनएसजी कमांडोज द्वारा उनके आवास पर मॉक ड्रिल की गई है।

Advertisement