Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ब्राह्मण समाज को साधने में जुटी BSP: मायावती बोलीं-तैयारियां देखकर बेचैन है BJP और अन्य पार्टियां, सतीश मिश्रा का बढ़ा कद

ब्राह्मण समाज को साधने में जुटी BSP: मायावती बोलीं-तैयारियां देखकर बेचैन है BJP और अन्य पार्टियां, सतीश मिश्रा का बढ़ा कद

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म होने लगी है। बसपा उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ब्राह्मण समाज के वोटरों को लुभाने के लिए बसपा की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। अब बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा बयान आया है।

पढ़ें :- Vaishali Express: न सिग्नल की दिक्कत, न तकनीकी खराबी… सिर्फ एक कुर्सी के लिए रुक गई सुपरफास्ट ट्रेन!

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव सन् 2027 की तैयारियों के मद्देनज़र बीएसपी के जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने की ज़मीनी मज़बूती के साथ-साथ पार्टी उम्मीदवारों के चयन व उनके नामों की पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों में घोषणा करने आदि की प्रक्रिया भी चल रही है, जिसको लेकर विरोधी पार्टियों में काफी बेचैनी है और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी व अन्य विरोधी पार्टियों में भी अब अनवरत बदलाव होना भी स्वाभाविक है।

उन्होंने आगे लिखा, वैसे बीएसपी ने, सर्वसमाज में से ख़ासकर ब्राह्मण समाज को भी पार्टी में उनकी सन् 2007 की तरह बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की तैयारी के हिसाब से, उन्हें बीएसपी उम्मीदवार बनाना जब से शुरू किया है तब से विरोधी पार्टियों में इसको लेकर चर्चा व चिन्तायें दोनों होना स्पष्ट हैं, जिनके हथकण्डों से ’बहुजन समाज’ के लोगों को लगातार सजग व सतर्क रहने की ज़रूरत है।

इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी के काफी लम्बे अरसे से चले आ रहे राष्ट्रीय महासचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता व बी.एस.पी. शासनकाल में यूपी के महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल के कई बार अध्यक्ष तथा बी.एस.पी. सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं कई बार बी.एस.पी. के राज्यसभा सांसद रहे सतीश चन्द्र मिश्र को, पार्टी द्वारा लीगल व मीडिया आदि के साथ-साथ अब चुनाव आयोग सम्बंधी कार्यों की भी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी साैंपी गयी है, जो कि ख़ासकर आगामी विधानसभा आमचुनाव के दौरान कई मायने में इनकी अहम् भूमिका रहेगी।

 

पढ़ें :- PRD के जवानों को CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा, ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 करने का किया एलान
Advertisement