Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. राजस्थान के निकाय चुनाव में 19 सीटों पर जीती BSP, मायावती बोलीं-विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी आएंगे अब अच्छे रिजल्ट

राजस्थान के निकाय चुनाव में 19 सीटों पर जीती BSP, मायावती बोलीं-विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी आएंगे अब अच्छे रिजल्ट

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राजस्थान के निकाय चुनाव में 19 सीटों पर बसपा ने जीत हासिल की है। इस जीत पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने खुशी जताते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, उम्मीद है कि अब आगे होने वाले विधानसभा आमचनाव में व देश में लोकसभा आमचुनाव में भी अच्छा रिज़ल्ट आयेगा।

पढ़ें :- आकाश आनन्द को मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक, साथ ही उनके राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना

मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, राजस्थान में हुये निकाय चुनाव में बीएसपी ने भी इस बार 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं और काफी उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से दोबारा गिनती में ज़बरदस्ती थोड़े-थोड़े वोटों के अन्तर से हरा दिये गये हैं, वरना पार्टी का यहां और भी अच्छा रिज़ल्ट आ सकता था। इसके लिए पार्टी ने बीएसपी के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

पढ़ें :- आकाश आनंद ने निष्कासन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- कभी दूसरे दल में नहीं जाएंगे, आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं और मेरी बुआ मां भी हैं

उन्होंने आगे लिखा, हालांकि इससे पहले पंजाब सहित देश के कुछ और राज्यों में भी जो स्थानीय निकाय के चुनाव हुये हैं, तो वहां भी पार्टी का पहले से अच्छा नतीजा आया है और वे भी बधाई के पात्र हैं। उम्मीद है कि अब वहां आगे होने वाले विधानसभा आमचनाव में व देश में लोकसभा आमचुनाव में भी वे सभी लोग अपनी पार्टी का बेहतर रिज़ल्ट ज़रूर लायेंगे।

 

 

Advertisement