लखनऊ। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने रविवार को केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि इस बजट में नए भारत व विकसित भारत की संकल्पना साफ दिखती है। रेल कॉरिडोर, आयुष और हेल्थ सेक्टर को महिलाओं पर केंद्रित करके जोर देना सराहनीय है।
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft : भावुक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बोले-माता जानकी का रावण ने हरण किया तो उसका सर्वनाश हुआ, रामलला चोरों को ऐसा महादंड देंगे
उन्होंने कहा कि छात्राओं या फिर कामकाजी महिलाओं के लिए, स्टैटिक्स से जुड़ी छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण करना, युवाओं के सपने को नई उड़ान देने के लिए, हर सेक्टर में अवसर उपलब्ध हो, इसका ध्यान रखा गया है।
आम बजट 2026-27 के संबंध में…#ViksitBharatBudget https://t.co/3lYbs1ssye
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 1, 2026
पढ़ें :- 2017 से पहले प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति थी खराब, व्यापारी खुद को नहीं महसूस करते थे सुरक्षित: सीएम योगी
सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यह बजट आम नागरिक के जीवन को सहज और सरल बनाने में सहयोग करेगा। अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक होगा। युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों, अन्नदाता किसानों और आम नागरिक के लिए भी नए अवसर प्रदान करने वाला है। इन्कम टैक्स एक्ट अप्रैल से लागू करना और उसका सरलीकरण करना, ताकि हर व्यक्ति आसानी से आईटीआर (ITR) भर सके, यह स्वागत योग्य कदम है।
आम बजट 2026-27 ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी, सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी बजट है। इस बजट में वाराणसी-हल्दिया जलमार्ग के सुदृढ़ीकरण से व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलने के साथ ही दिल्ली-वाराणसी एवं वाराणसी-सिलीगुड़ी उच्च-गति रेल कॉरिडोर से प्रदेश की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियां सुदृढ़ होंगी। सारनाथ और हस्तिनापुर जैसे ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को जीवंत सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर प्रदेश की विरासत को वैश्विक पहचान मिलेगी। यह बजट 145 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ ही किसान बंधुओं, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों व आम नागरिकों के कल्याण एवं उनके उन्नयन के नए मार्ग प्रशस्त करेगा। यही ‘नया भारत’ है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर से विकास और विकास से विश्वास गढ़ता है।