Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Budget 2026: सीएम योगी बोले-भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर, यह प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का है विषय

Budget 2026: सीएम योगी बोले-भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर, यह प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का है विषय

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को केंद्रीय बजट पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, बजट से यूपी के लिए संभावनाओं पर चर्चा की। सबसे पहले उन्होंने विजनरी बजट के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।

पढ़ें :- सीएम योगी ने सपा राज में 'तारों पर कपड़े सुखाने' का मारा ताना, तो अखिलेश का पलटवार, बोले-भाजपा में अब करेंट नहीं रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि, पिछले 11 वर्ष के अंदर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नीतियां केवल कागजों में नहीं बल्कि धरातल पर उतरीं हैं। इसका परिणाम है कि, 11 साल में करीब 25 करोड़ की आबादी गरीबी रेखा से ऊपर उठी। भारत अब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। यह प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय है। जब नीति स्पष्ट और नीयत साफ होती है, तो परिणाम इसी रूप में सामने आते हैं।

उन्होंने आगे कहा, गरीब एवं वंचित वर्ग केंद्रित विकास और देशभर में समान रूप से समावेशी प्रगति को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026-27 का बजट कल वित्त मंत्री जी द्वारा संसद में प्रस्तुत किया गया। इस बजट में सुधार (Reform), विकास (Growth) और वित्तीय अनुशासन (Fiscal Discipline) का स्पष्ट एवं सशक्त प्रतिबिंब दिखाई देता है।

केंद्रीय बजट 2026-27 में उत्तर प्रदेश को दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलीगुड़ी रेलवे कॉरिडोर की सौगात मिली है, जिससे प्रदेश के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ता मिलेगी। साथ ही ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर दोनों उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक्स हब विकसित हो रहा है और इसका व्यापक लाभ उत्तर प्रदेश को प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ का बजट दिया गया है। यूपी के पास 96 लाख से ज्यादा यूनिट हैं। 10 हजार करोड़ का बजट ओडीओपी के लिए काफी फायदेमंद होगा। उद्योगों को डिजाइन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग के साथ आगे बढ़ाएंगे। एक्सपोर्ट, पैकेजिंग और ब्रांडिंग में मदद मिलेगी।

पढ़ें :- पिछली सरकारों के पापों का गड्ढा भरने और भ्रष्टाचार के कूड़े को साफ करने में लगा समय : सीएम योगी

 

Advertisement