पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
बुद्ध पूर्णिमा तिथि और मुहूर्त 2025 (Buddha Purnima Date and Muhurta 2025)
पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का शुभारंभ 11 मई रात 8 बजकर 1 मिनट पर होगा, जिसका समापन 12 मई रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई को मनाई जाएगी।
वैशाख पूर्णिमा योग 2025
बुद्ध पूर्णिमा के दिन वरियान योग और रवि योग का संयोग बन रहा है, जो इस पर्व को और भी खास बनाता है। रवि योग का समय सुबह 5:32 मिनट से लेकर 6:17 मिनट तक रहेगा, जबकि भद्रावास योग सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
वैशाख पूर्णिमा महत्व 2025
वैशाख पूर्णिमा का दिन बहुत मंगलकारी माना जाता है। इसी दिन भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। इस दिन बौद्ध धर्म के अनुयायी उनके धर्म के उपदेशों का पालन करते हैं। यह दिन आध्यात्मिक जागरूकता और मानवता के सेवा की प्रेरणा देने के लिए जाना जाता है। ध्यान, साधना, और करुणा के साथ भगवान बुद्ध की पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन की परेशानियों से उबरने में आपको मदद मिलती है. इस दिन स्नान दान करने से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है.