Budh Vakri 2024 : ग्रहों के राजकुमार बुध देव की चाल बदल गई है। बुध देव ने 26 नवंबर को सुबह 08 बजकर 12 मिनट पर अपनी चाल बदल ली है। बुध देव वृश्चिक राशि में मार्गी अब 16 दिसंबर 2024 तक व्रकी चाल में रहने वाले हैं। बुध ग्रह के वक्री चाल चलने से कुछ राशि वालों को भरपूर लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं बुध के व्रकी चाल से किन राशि के लोगो को फायदा पहुंच सकता है।
पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है
वृषभ राशि
बुध की व्रकी चाल से वृषभ राशि के जातक को लाभकारी परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान धन में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ कारोबार में मनचाहा लाभ मिल सकता है। किसी नये प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। कारोबार करने वाले लोगों को मुनाफा मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग किसी नये काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो ये समय उनके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इसके साथ ही निवेश करने के लिए भी ये समय अनुकूल रहने वाला है। रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातक को बुध की व्रकी अवस्था से धन का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही यदि आपका कोई काफी लंबे समय से रुका हुआ था तो वो भी पूरा होगा। शेयर बाजार में आपको मुनाफा हो सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी।