Budh Vakri 2025 : ग्रहों के राजकुमार बुध देव की चाल बदल गई है। जीवन में संवाद और वार्ता के लिए बुध देव की कृपा बहुत आवश्यक है। बुध देव की कृपा प्राप्त करने के लिए कड़वे वचन का त्याग करना चाहिए है। बुध ग्रह को बुद्धि, तर्कशक्ति का प्रतीक माना जाता है। ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह आज कर्क राशि में वक्री हो रहे हैं। आज यानी 18 जुलाई को कर्क राशि में वक्री (Retrograde) हो गए है।
पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani : संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं
कुंडली में बुध के वक्री होने के कई प्रभाव देखे जा सकते हैं। बुध 24 दिनों तक वक्री अवस्था में रहेंगे, जिसका सीधा असर शेयर बाजार, विदेशी व्यापार, संचार और तकनीकी क्षेत्रों पर दिखेगा। बिजनेस के जरूरी काम में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है।
मेष राशि – मेष राशि वाले इस दौरान आप पैसों की बचत करें। यह समय आपके लिए चुनौतियों से भरा हो सकता है। किसी बड़े और महत्वपूर्ण काम में मुश्किलें आ सकती हैं। गाय को हरी घास खिलाएं और “ॐ बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें.
वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल समस्याएं पैदा कर सकती है। इस दौरान आर्थिक मामलों में संभलकर रहें। निवेश सोच-समझकर करें। उपाय- हरे कपड़े पहने और गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं।
मिथुन राशि – मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। मिथुन राशि वालों को बुध वक्री चाल बुध गहरा प्रभाव डाल सकती है। आत्मविश्वास में कमी नजर आ सकती है। उपाय- हरे मूंग का दान करें और बुधवार को उपवास रखें।
पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' : शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' , इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?
कर्क राशि – बुध की वक्री चाल के दौरान अपने आप को विवाद से दूर रखें। उपाय- गौशाला में दान करें और माता-पिता का आशीर्वाद लें।
सिंह राशि – यात्रा करते समय संभलकर रहें, आपकी यात्रा में रुकावट संभव हैं। उपाय- तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें।
कन्या राशि – कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। इस दौरान कन्या राशि वालों को बहुत अलर्ट रहकर काम को करना होगा। उपाय- बुद्ध मंदिर में चावल का दान करें और हरे रंग की वस्तुएं उपयोग में लाएं।
तुला राशि – कानूनी मामलों में देरी संभव है। उपाय- तुलसी को जल दें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
वृश्चिक राशि – पारिवारिक मामलों में गड़बड़ी हो सकती है। पुराने संबंधों से संबंधित समस्याएं लौट सकती हैं। उपाय- गुड़ और सौंफ का दान करें। हरे रंग की चीजें पहनने से लाभ होगा।
पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
धनु राशि – अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाह या समझौतों से जुड़ी बातों में सावधानी रखें। उपाय- बुधवार को गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें और शांति पाठ करें।
मकर राशि – मकर राशि वालों को इस दौरान अपनी स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें।
कार्यस्थल में गड़बड़ी हो सकती है। उपाय- हरे फल खाएं और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें।
कुंभ राशि – रचनात्मक कार्यों में रुकावट आ सकती हैं। उपाय- बुधवार को हरे कपड़े पहने और तुलसी के पौधे की सेवा करें।
मीन राशि- परिवार के मामलों में गलतफहमी हो सकती है। जमीन-जायदाद या वाहन संबंधी निर्णय टालें। उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और पीपल को जल अर्पित करें।