Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Building Collapses : महरौली में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Building Collapses : महरौली में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के महरौली इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है। इस दुर्घटना में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे हैं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

पढ़ें :- अंग्रेजों से हमने वोट का हक छीनकर लिया था, आज उसी हक को बचाने के लिए फिर लड़ना पड़ रहा है...पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर खरगे का निशाना

यह घटना महरौली के वार्ड नंबर तीन (Ward Number 3) में हुई है। गिरी हुई यह इमारत लगभग 300 गज के क्षेत्र में बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार, इमारत को तोड़ने का कार्य चल रहा था। तोड़ने की प्रक्रिया के दौरान ही इसका एक हिस्सा अचानक ढह गया। पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित कर रहा है। मलबे को हटाने का काम तेजी से जारी है। स्थानीय प्रशासन भी बचाव कार्यों में सहयोग कर रहा है।

इमारत का एक हिस्सा गिरा

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना महरौली के वार्ड नंबर 3 (Ward Number 3) में हुई, जहां लगभग 300 वर्ग गज में फैली एक इमारत को गिराया जा रहा था। इमारत ढहने की सूचना सुबह करीब 9:30 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं।

एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी। गिराने के काम से जुड़े ठेकेदार को मौके पर बुलाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इमारत ढहने के समय कोई मजदूर या अन्य व्यक्ति अंदर मौजूद था।

पढ़ें :- यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं, SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा और बाकी 727 नाम काट दिए गए: राहुल गांधी
Advertisement