नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बुलडोजर कार्रवाई पर बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने देशभर में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। अब बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान आया है।
पढ़ें :- पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर चल रहा था अमेरिकी नागरिकों को ठगने का खेल, लखनऊ में 4 महिला समेत 16 आरोपी पकड़े गए
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, बुलडोजर विध्वंस कानून का राज का प्रतीक नहीं होने के बावजूद इसके प्रयोग की बढ़ती प्रवृति चिन्तनीय। वैसे बुलडोजर व अन्य किसी मामले में जब आम जनता उससे सहमत नहीं होती है तो फिर केन्द्र को आगे आकर उस पर पूरे देश के लिए एक-समान गाइडलाइन्स बनाना चाहिए, जो नहीं किए जा रहे हैं।
1. बुलडोजर विध्वंस कानून का राज का प्रतीक नहीं होने के बावजूद इसके प्रयोग की बढ़ती प्रवृति चिन्तनीय। वैसे बुलडोजर व अन्य किसी मामले में जब आम जनता उससे सहमत नहीं होती है तो फिर केन्द्र को आगे आकर उस पर पूरे देश के लिए एक-समान गाइडलाइन्स बनाना चाहिए, जो नहीं किए जा रहे हैं। 1/2
— Mayawati (@Mayawati) September 18, 2024
पढ़ें :- एशियन गेम्स से पहले नागोया में ठहरने का संकट, क्रूज शिप में ठहराये गया खिलाड़ियो
इसके साथ ही आगे लिखा कि, वरना बुलडोजर एक्शन के मामले में सुप्रीम कोर्ट को इसमें दख़ल देकर केन्द्र सरकार की ज़िम्मेवारी को खुद नहीं निभाना पड़ता, जो यह ज़रूरी था। केन्द्र व राज्य सरकारें संविधान व कानूनी राज के अमल होने पर ज़रूर ध्यान दें।