बांदा। यूपी (UP) के बांदा जिले (Banda District) में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) पर बुधवार को तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में मासूम समेत तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। चारों बाइक सवार एक ही परिवार से हैं।
पढ़ें :- FSDA का लखनऊ के बाद क्या यूपी में भी नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर चलाएगा अभियान? इससे दवा कारोबार में पारदर्शिता होगी सुनिश्चित
बिसंडा थाना (Bisanda Police Station) क्षेत्र के ओरन गांव (Oran Village) निवासी थे। जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने शवों का अस्पताल पहुंचाया है और परिजनों का इंतजार कर रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।