नई दिल्ली। भारत में एंट्री लेवल सेगमेंट की बाइक्स के साथ ही स्पोर्टी और प्रीमियम बाइक्स को भी काफी पसंद किया जाता है। ऑस्ट्रियाई दो पहिया निर्माता KTM की ओर से भी भारत में प्रीमियम बाइक सेगमेंट में कई बाइक्स को लाया जाता है। इनमें से एक बाइक को February 2025 में खरीदना आपके हजारों रुपये बचा सकता है। कंपनी ने किस बाइक की कीमत में कितनी कमी की है। किस कीमत पर कौन सी बाइक को ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
KTM की बाइक हुई सस्ती
यूरोप के ऑस्ट्रिया की दो पहिया वाहन निर्माता केटीएम की ओर से भारतीय बाजार में KTM 390 Duke को प्रीमियम बाइक सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनी की यह बाइक अगर आप खरीदने का मन बना रहे हैं तो अब इसे खरीदना आपके लिए ज्यादा बेहतर डील बन सकता है। केटीएम की ओर से इस बाइक की कीमत में हजारों रुपये की कमी (KTM 390 Duke price drop) की है।
कितनी कम हुई कीमत?
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक KTM 390 Duke की कीमतों में 18 हजार रुपये तक की कमी कर दी गई है। कीमतों में कमी से पहले इसे 3.13 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा था, लेकिन अब इसे 2.95 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
इंजन
केटीएम की ओर से 390 ड्यूक बाइक में 399 सीसी की क्षमता का LC4c इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 46 पीएस की पावर और 39 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया जाता है। राइड बाय वायर तकनीक भी बाइक में मिलती है। बाइक में 6स्पीड गियरबॉक्स को दिया गया है।
फीचर्स
केटीएम 390 ड्यूक बाइक में कंपनी की ओर से मोटरसाइकिल ट्रैक्शन कंट्रोल, स्ट्रीट और रेन राइडिंग मोड्स, लॉन्च कंट्रोल, क्विक शिफ्टर+, सुपरमोटो एबीएस और कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक स्क्रीन जैसे फीचर्स को दिया जाता है।
किनसे है मुकाबला?
पढ़ें :- Hero Xpulse 450 : हीरो एक्सपल्स 450 की एंट्री , इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
केटीएम की ओर से KTM 390 Duke Bike 2025 को एक नेकेड प्रीमियम बाइक के तौर पर बाजार में लाया जाता है। इस सेगमेंट में बाइक का सीधा मुकाबला Triumph Speed, Harley Davidson 440x, Hero Mavrick 440, Kawasaki Ninja 400, Bajaj Dominor 400 जैसी बाइक्स के साथ होता है।