Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. BYD electric MPV Denza D9 : लॉन्च हुई नई कार Denza D9, जानें रेंज और कीमत के साथ डिजाइन

BYD electric MPV Denza D9 : लॉन्च हुई नई कार Denza D9, जानें रेंज और कीमत के साथ डिजाइन

By अनूप कुमार 
Updated Date

BYD electric MPV Denza D9 : चीन की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी BYD के लग्जरी सब-ब्रांड Denza ने भारत में आधिकारिक तौर पर अपना कदम रख दिया है। दिग्गज कंपनी ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी Denza D9 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। वहीं इस कर की कीमत की बात करें तो इसे 90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। सबसे खास बात ये है कि ये भारत में इस ब्रांड का पहला मॉडल है। वहीं इसको 10 लाख में प्री-रिजर्व किया जा सकता है।

पढ़ें :- यूपी में बिना प्रदूषण जांच के प्रमाण पत्र जारी करने वाले 20 केंद्रों का लाइसेंस निलंबित,परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन का बड़ा एक्शन

साइज
के मामले में ये गाड़ी काफी बड़ी है, जिसकी लंबाई 5,250 mm, चौड़ाई 1,960 mm, ऊंचाई 1,920 mm और व्हीलबेस 3,110 mm का है।
बूट स्पेस
इस गाड़ी में सामान रखने के लिए भी बहुत बड़ी जगह मिलती है। नॉर्मल स्थिति में इसका बूट स्पेस 410 लीटर का है, लेकिन पीछे की सीटों को पूरी तरह से फ्लैट फोल्ड करने के बाद ये बढ़कर पूरे 2,310 लीटर का एक बड़ा केबिन बन जाता है।
कलर ऑप्शन
कलर ऑप्शन की बात करें तो ग्राहक इसे व्हेल सी ब्लू, कॉस्मॉस ब्लू, स्टारी नाइट ग्रे और आर्कटिक व्हाइट जैसे कलर्स में खरीद सकते हैं।
पैनोरमिक सनरूफ
इसके अलावा लग्जरी फील के लिए इसमें सॉफ्ट-क्लोज इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर्स, पीछे बड़ा इलेक्ट्रिक टेलगेट और इलेक्ट्रिक सनशेड्स के साथ बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिलता है।

एंटरटेनमेंट स्क्रीन्स
लेक्ट्रॉनिक एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसी सुविधाओं से लैस हैं. पीछे बैठने वाले यात्रियों के मनोरंजन और आराम के लिए अलग से टचस्क्रीन कंट्रोल्स और एंटरटेनमेंट स्क्रीन्स भी दी गई हैं।

बैटरी पैक
परफॉर्मेंस की बात करें तो Denza D9 में 115 kWh का एक बहुत बड़ा और दमदार बैटरी पैक दिया गया है, जो सिंगल चार्ज में पूरे 730 किमी तक की शानदार ड्राइविंग रेंज देने का दावा करता है।

पढ़ें :- JSW Combat SUV India Launch : भारतीय कार बाजार में JSW ग्रुप की एंट्री ,  जानें JSW Combat लांचिंग डेट
Advertisement