Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। अब इस पर मुहर लग गयी है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से मुलाकात की है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि रविवार दोपहर 3:30 बजे यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसमें करीब 6 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है, जबकि बड़े पैमाने पर मंत्रियों के विभागों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
पढ़ें :- Tequila Club: समिट बिल्डिंग में चल रहा था अवैध शराब का खेल, टकीला क्लब के मालिक समेत 7 गिरफ्तार
ये विधायक बन सकते हैं मंत्री
मंत्रिमंडल विस्तार में करीब 6 विधायकों का मंत्री बनना तय माना जा है। इसमें आशा मौर्य, हंसराज विश्वकर्मा, सुरेंद्र दिलेर, भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, रोमी साहनी, पूजा पाल और कृष्णा पासवान का नाम चर्चाओं में है।
कई मंत्रियों के बदलेंगे विभाग
कहा जा रहा है कि, मंत्रिमंडल विस्तार में कई मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया जा सकता है। इसमें नगर विकास, स्वास्थ्य समेत कई ऐसे विभाग हैं, जिनके मंत्री बदल सकते हैं।
2027 चुनाव को लेकर होगा विस्तार
बता दें कि, मंत्रिमंडल विस्तार में आगमी यूपी विधानसभा चुनाव का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही सभी समीकरण को साधने की कोशिश भी की जाएगी। हालांकि, अभी इसको लेकर औपचारिक ऐलान बाकी है।
पढ़ें :- मैनपुरी में हैवानियत! खेत में पहुंची 5 साल की बच्ची को रस्सी से बांधकर पीटा, बचाने आई गर्भवती मां को भी नहीं बख्शा