लखनऊ। यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा (UP Police Constable Written Exam) में सफल हुए 174316 अभ्यर्थियों को अब अगले चरण डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षा (DV-PST) के लिए बुलाया जाएगा। डीवी और पीएसटी (DV-PST)दिसंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। डीवी व पीएसटी (DV-PST) में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में बुलाया जाएगा। डीवी राउंड (DV Round) से पहले पास अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे अपने दस्तावेज तैयार कर लें। जिन जिन डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन (DV) होगी, उनकी ऑरिजनल कॉपी और अटेस्टेड फोटो कॉपी तैयार रखें।
पढ़ें :- 1975 में आपातकाल लागू करने वाली कांग्रेस का लोकतंत्र पर उपदेश देना हास्यास्पद : सीएम योगी
कुल 60,244 वैकेंसी के 2.5 गुना 174316 अभ्यर्थियों को डीवी पीएसटी राउंड (DV PST Round) के लिए बुलाया है। यहां देखें यूपी पुलिस (UP Police) डीवी राउंड के लिए डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट-
– फोटो युक्त पहचान पत्र ऑरिजनल फोटो युक्त पहचान पत्र और राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी।
डोमिसाइल – निवास प्रमाण पत्र (उत्तर प्रदेश राज्य)
ऑरिजनल यूपी डोमिसाइल सर्टिफिकेट और राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी। (आरक्षण का दावा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए)
पढ़ें :- स्कूल में 9 साल की छात्रा की क्लास में गिरने से हुई मौत, पिता ने मेडिकल सुविधा और अस्पताल ले जाने पर उठाए सवाल
ओबीसी
ऑरिजनल ओबीसी सर्टिफिकेट और राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी।
एससी
ऑरिजनल कैटेगरी सर्टिफिकेट और राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी।
एसटी
पढ़ें :- राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
ऑरिजनल कैटेगरी सर्टिफिकेट और राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी।
कैटेगरी सर्टिफिकेट विज्ञापन में दिए गए प्रारूप में हो।
हाईस्कूल (10वीं) या समकक्ष- ऑरिजनल सर्टिफिकेट और मार्कशीट।
दोनों की राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी।
इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष
ऑरिजनल सर्टिफिकेट और मार्कशीट।
पढ़ें :- सपा नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत, पूर्व मंत्री की याचिका हाईकोर्ट ट्रांसफर
दोनों की राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी।
प्रादेशिक सेना प्रमाणपत्र
– क्षेत्रीय सेना में दो साल सेवा का ऑरिजनल सर्टिफिकेट एवं राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी।
– एनसीसी का ऑरिजनल बी प्रमाण पत्र, एवं राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड फोटो कॉपी।
डीवी पीएसटी राउंड में कद काठी भी चेक होगी
कद काठी कितनी होनी चाहिए?
– यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और एससी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है। इसके साथ सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए।
पढ़ें :- अलीगढ़ में सस्पेंड दारोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शराब के नशे में धुत वीडियो वायरल होने के बाद कर दिए गए थे सस्पेंड , पिता बोले- तनाव में था बेटा
महिला वर्ग की बात करें तो सेलेक्ट होने वाली कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है। वहीं एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है।