Neha Malik Cannes Film Festival 2025 : भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक (Bhojpuri Actress Neha Malik) ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस की दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। उनकी यह तस्वीरें कान फिल्म फेस्टिवल 2025 (Cannes Film Festival 2025) के रेड कार्पेट की हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक (Bhojpuri Actress Neha Malik) ने इस साल कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में डेब्यू किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फ्रांस से अपनी कई कान 2025 की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह लाल रंग के बीडेड गाउन में जलवा बिखरेती नजर आ रही हैं।
पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
नेहा का लुक
नेहा मलिक ने रेड बीडेड गाउन के साथ ट्रांस्पेरेंट ग्व्लस पहनें। इस लुक के साथ उन्होंने सिंपल स्टोन नेकपीस पहना, जिसने उनके लुक में चार चांद लगाए। इस दौरान ने देसी स्टाइल में नमस्ते किया और हार्ट इमोजी बनाकर वहीं पर मौजूद सभी का आभार जताया।
नेहा ने अपने इस कान लुक के साथ कैप्शन में लिखा, ‘कभी सिर्फ एक सपना… अब एक पल जिसे मैं जी रही हूं। एक छोटे शहर की लड़की, जिसका कोई गॉडफादर नहीं, कोई शॉर्टकट नहीं, बस सपने जो विश्वास, कड़ी मेहनत और आंसुओं से बुने गए थे जिन्हें किसी ने नहीं देखा..।
नेहा का सपना हुआ सच
नेहा ने आगे लिखा कि ‘मैं रेड कार्पेट देखकर बड़ी नहीं हुई। मैं यह मानकर बड़ी हुई कि एक दिन, मैं उस पर चलूंगी और आज मैं उस पर चली। यह केवल ग्लैमर के बारे में नहीं है – यह सफर के बारे में है।
मां और परिवार को लेकर लिखी खास बात
पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर सस्पेंस, 30 अक्टूबर के शो को लेकर क्या है अपडेट?
नेहा ने आगे लिखा कि ‘खुद पर विश्वास करने के बारे में जब मेरी मां और परिवार के अलावा कोई नहीं करता, जब दुनिया आपको जाने देने के लिए कहती है तब भी टिके रहने के बारे में। ‘शायद एक दिन’ को आज के दिन में बदलने के बारे में।
कान क्यों खास है नेहा के लिए?
नेहा ने आगे लिखा कि ‘हर उस लड़की के लिए जो अनदेखी महसूस करती है – चलते रहो। आपके सपने सुन रहे हैं और मुझमें जो छोटी लड़की है… हमने इसे बनाया। कान 2025’