Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. टोपी लाल, नियत काली-सपा की सोच ‘तुष्टिकरण’ वाली…केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला

टोपी लाल, नियत काली-सपा की सोच ‘तुष्टिकरण’ वाली…केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, सपा की सोच को तुष्टिकरण वाली बताया है। इसके साथ ही, बिहार में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध कर रहे इंडिया गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा है।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, टोपी लाल, नियत काली – सपा की सोच ‘तुष्टिकरण’ वाली। इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, एक भारत, श्रेष्ठ भारत…एक नागरिक, एक मतदाता, एक बूथ-यही लोकतंत्र की मर्यादा है। कांग्रेस, राजद, सपा, तृणमूल कांग्रेस और इंडी गठबंधन सत्ता की लालसा में घुसपैठियों को वोटर बना रहे हैं और एक व्यक्ति के नाम कई बूथों पर दर्ज कर फर्जी मतदान करवा रहे हैं। यह राष्ट्रविरोध है, यह लोकतंत्र पर हमला है। अब समय है शुद्ध मतदाता सूची का…

पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी

इससे पहले उन्होंने कहा था कि, फर्ज़ी वोटरों के सौदागरों को सुप्रीम कोर्ट के वोटर रिवीजन लिस्ट की जांच न रोके जाने के फ़ैसले से तगड़ा झटका लगा है। इनके बल पर गांधी परिवार लोकतंत्र और संविधान का उपहास कर दशकों तक सत्ता पर काबिज रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के मोदी सरकार के किसी भी प्रयास पर यह परिवार और उनका दरबारी कुनबा ‘लाल-पीला’ होने लगता है।

Advertisement