Car Safety In The Rain : बरसात के मौसम में सुरक्षित ड्राइविंग और कार की पर्याप्त सुरक्षा जरूरी है। इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी और तैयारी की आवश्यकता होती है। कुछ सावधानियों को अपनाने से बारिश के मौसम में कार रखरखाव और सीलन और सेंसर को सुरक्षित रखता है। आइये जानते है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
कार को लंबे समय तक कवर ढ़क कर न रखे। इसे कई नुकसान है। आपके वाहन का निचला हिस्सा लगातार पानी के संपर्क में रहने पर जंग लगने का सबसे अधिक खतरा होता है। बारिश में वेंटिलेशन के लिए आंशिक रूप से खुली खिड़की की अनुमति देते हैं।
पेंट को हो सकता है नुकसान
दाग-धब्बे: लगातार गीला रहने से और धूप नहीं लगने से कवर गाड़ी के पेंट से चिपकर उस पर दाग-धब्बे छोड़ने लगता है। खराब गुणवत्ता वाले कवर का रंग निकलकर पेंट पर आ जाता है।
स्क्रैच: बारिश और हवा के कारण कवर में हलचल से गाड़ी के पेंट पर बारीक स्क्रैच हो जाते हैं।
बोनट पर पानी का जमाव: कई कवर पूरी तरह फिट नहीं होते, जिससे बारिश का पानी बोनट पर जमा होकर जंग लगने का कारण बन जाता है।