Vinesh Phogat’s Appeal in CAS Update: पेरिस ओलंपिक में अयोग्य करार दी गई विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं, इस पर आज रात तक सीएएस का फैसला आने की उम्मीद है। ओलंपिक में कुश्ती प्रतियोगता में 50 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्यादा आंका गया था, और उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया था। जिसके बाद विनेश ने सिल्वर मेडल के लिए सीएएस का दरवाजा खटखटाया था। वहीं, सीएएस ने विनेश से तीन पेचीदा सवालों के जवाब मांगे हैं।
पढ़ें :- सीएम योगी ने 'साधना शृंखला' कार्यक्रम में की तीन घोषणाएं, प्रशासनिक ढांचे को आधुनिक और उत्तरदायी बनाने के प्रयास
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनेश फोगाट ने खुद को अयोग्य करार दिये जाने का विरोध किया और इसके खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में केस दर्ज किया है। अब इस पर आज रात 9 बजकर 30 मिनट पर फैसला आ जाएगा। अब इस मामले में सीएएस ने विनेश से तीन सवाल पूछकर गेंद विनेश के पाले में डाल दी है। उन्हें इसका जवाब ईमेल के जरिए देना है। ये सवाल नियमों की जानकारी, सिल्वर मेडल को साझा किए जाने और अपील के फैसले को लेकर है।
सीएएस के जज ने विनेश से पूछे ये तीन सवाल
पहला सवाल- क्या आपको इस नियम की जानकारी थी कि आपको अगले दिन भी वज़न देना है?
दूसरा सवाल- क्या क्यूबा की रेसलर आपके साथ सिल्वर मेडल शेयर कर लेंगी?
पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत ने पार किया 100 मेडल का आंकड़ा, संदीप और हनेय ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
तीसरा सवाल- आपको इस अपील का फैसला सार्वजनिक घोषणा से चाहिए या गोपनीय तरीके से निजी तौर पर बता दिया जाए?