मुंबई। फिल्मी दुनिया में बॉलीवुड के दिग्गज कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा (choreographer Remo D’Souza) आजकल अपने पोफेशनल काम के साथ-साथ अपने प्राईवेट ‘महल’ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। उनका घर मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित विंडसर ग्रांडी निवास के 18वें फ्लोर पर बना है जो किसी शाही महल से कम नहीं है।
पढ़ें :- 6 महीने में टूटी पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताई वजह
रॉयल और पैलेशियल लुक : रेमो की पत्नी, लिजेल डिसूजा ने इस घर के इंटीरियर डिजाइनिंग पर बहुत ज्यादा मेहनत की है। अभी—अभी एक होम टूर के दौरान उन्होंने उजागर किया कि वह घर को पूरी तरह से महल जैसा लुक देना चाहती थीं इसलिए घर के फर्नीचर से लेकर डेकोरेशन के सामान तक, सब कुछ उनकी व्यक्तिगत पसंद के अनुसार कस्टम-मेड कराया गया है।
घर की मुख्य विशेषताएं
शाही बेडरूम : उनके बेडरूम की सीलिंग को विशेष तौर पर एक गुंबद का आकार दिया गया है ताकि वह कमरा किसी राजा-महाराजा के कमरे जैसा अहसास दिला सके। इसके साथ ही पूरे घर और खाशकर लिजेल के पसंदीदा कोनों में गुलाबी रंग के शेड्स, वॉलपेपर और पेंटिंग्स का बहुत ही शानदार तरीके से इस्तेमाल किया गया है।
करोड़ों का निवेश : मुंबई शहर के प्राइम लोकेशन पर मौजूद इस लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत करोड़ों रूपये आंकी गई है। अगर इस घर को धार्मिक आस्था के नजरिए से देखा जाय तो इसके प्रवेश द्वार पर मदर मैरी की प्रतिमा और घर के अंदर एक सुंदर शिव मंदिर भी स्थापित किया गया है, जो उनके आध्यात्मिक झुकाव को दर्शाता है। रेमो और लिजेल के लिए यह घर केवल एक संपत्ति नहीं, बल्कि उनकी खुशीयों के लिए वरदान भी है। इसके अलावा यह घर उनकी 21 साल की शादीशुदा जिंदगी की यादों और कहानियों का संग्रहालय भी है। रेमो का कहना है कि यहीं वह जगह है जहां से उनके जीवन के नए अध्याय और सपने शुरू होते हैं। उन्होंने अपने घर का नाम ‘SABR’सब्र इसलिए रखा गया है क्योंकि यह उनके जीवन के उस धैर्य और संघर्ष को दर्शाता है जो उन्होंने आज इस मुकाम तक पहुंचने के लिए किया है।
पढ़ें :- Rise and Fall Season 2 : यमराज के अवतार में दिखे वीरेंद्र सहवाग, बोले-बैटिंग नहीं, सीधा लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकला हूं
रिपोर्ट : सुशील कुमार साह